google.com, pub-5303772623499019, DIRECT, f08c47fec0942fa0

घर खरीदना अपने आप में जीवन का एक बहुत बड़ा काम होता है | जो लोग किराये के घरों में रहते हैं और घर खरीदने की इच्छा रखते हैं वो बहुत अच्छे से इस बात को समझेंगे, लेकिन बहुत से लोगों की किस्मत ऐसी होती है कि वो जीवन में एक नहीं दो घर भी ले लेते हैं और उस से भी बढ़कर ऐसे लोग होते हैं जिनको पता ही नहीं होता कि उनके कहाँ कितने घर हैं – इतनी सम्रद्धि उनको जीवन में प्राप्त होती है|

आज हम एक कुंडली के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनको मैंने कहा था आप आने वाले समय में घर लेने का मन बनायेंगे और जब वो समय आया तो उनके मन में इच्छा जाग्रत होने लगी| फिर बात आई कि कहाँ लिए जाए तो उनके घर के पास ही एक बिल्डर नए फ्लोर बना रहे थे|

उनका एक दिन फोन आया कि अब रहा नहीं जा रहा और वो और उनकी धर्मपत्नी जी दोनों ने मन बना लिया है घर लेने का और अब आप बताइए कि घर कब तक होगा तो मैंने उनकी कुंडली देखी |

अब यह तो सभी जानते हैं कि घर एक दिन में नहीं खरीदा जाता, समय लगता है | टोकन होता है अग्रीमेंट होता है बाद में रजिस्ट्री होती है और फिर कब्ज़ा मिलता है|

तो आइये घर खरीदने के नियम को जान लेते हैं:

चतुर्थ भाव का उपनक्षत्र स्वामी 4,11,12 में से किसी भी भाव का कार्येष हो तो व्यक्ति के पास अपना घर होता है| लेकिन इस नियम को ऐसे ही नहीं अपना लेना चहिये| यह पता होना चाहिए कि व्यक्ति की इच्छा वास्तविक है या नहीं और उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी है भी या नहीं क्योंकि ऐसे कॉम्बिनेशन ढेरों कुंडली में मिलेंगे लेकिन सबके पास घर नहीं होता| साथ ही किसी रूप में मंगल का सम्बन्ध भी होना चहिये|

मुझसे सलाह लीजिये 

इस कुंडली में चतुर्थ भाव का उप नक्षत्र स्वामी बुध है और बुध गुरु के नक्षत्र में है| गुरु चतुर्थ भाव का स्वामी है और इस गुरु पर मंगल की द्रष्टि भी आ रही है| इन जातक के पास पहले से एक घर है और यह इनका दूसरा घर होने जा रहा था|

3-10-2028 तक शनि में बुध का अंतर है|

क्या शनि किसी रूप में 4,11,12 से कनेक्टेड है ? शनि पर गुरु की द्रष्टि आ रही है अतः शनि कनेक्टेड है | आगे देखने की आवश्यकता ही नहीं | बुध की बात करें तो बुध की सीधी द्राष्टि चतुर्थ भाव पर जा रही है और वह स्वयं गुरु के ही नक्षत्र में है मतलब इस समय में घर अवश्य आएगा| जातक वर्ष का १ करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित करते हैं इसलिए धन का भी कोई बड़ा रोना नहीं है|

लेकिन कब? अगर हम सूर्य गोचर वाली पद्धति से जायें तो न तो शनि की किसी भी राशि में बुध का नक्षत्र आता है और न ही बुध की किसी राशि में शनि का| ऐसे में रूलिंग प्लैनेट्स ही एक ज्योतिषी के सहायक होते हैं|

ममता बनर्जी की हार का फलादेश पढ़िए 

ऐसे में मैंने 19.4.2026, इस दिन मैं कुंडली लेके बैठा हुआ था, इस समय के रूलिंग प्लैनेट्स देखे जो थे :

केतु, सूर्य, केतु, सूर्य , शुक्र और सूर्य- इस समय लग्न नक्षत्र स्वामी केतु था, लग्न सिंह थी और चंद्रमा सूर्य के नक्षत्र में शुक्र की वृषभ राशि में था और दिन था रविवार अर्थात फिर से सूर्य|

अब मुझे यह देखना था कि शनि का नक्षत्र इनमें से किस राशि में आएगा या बुध का तो देखा तो किसी में नहीं आ रहा फिर उलझन हो गयी| इनकी कुंडली में शनि शुक्र के नक्षत्र में था और बुध गुरु के नक्षत्र में | इस समय सूर्य मेष राशि में केतु के नक्षत्र में था| केतु हमारे काम का नहीं हैं किन्तु अगली राशि शुक्र की है जो शनि का नक्षत्र स्वामी है |

बताये समय पर ही नौकरी मिली 

अगले दिन अर्थात 20.4.2026 को मैंने इनकी कुंडली house significations के हिसाब से भी देखी| और इस दिन जो रूलिंग प्लैनेट्स आये वो थे :

मंगल, शुक्र , चंद्रमा शुक्र | और रूलिंग ग्रहों में चंद्रमा आये तो कार्य शीघ्र होता है यह नियम सुरेश शहसने जी ने बताया था| मैंने उनको whatsapp  करा था कि ये होगा जल्दी|

दोनों में शुक्र कॉमन था|

यह जो घर है अभी बना नहीं है और मैंने इनको फलादेश दिया था कि 10 July से 6 सितम्बर के बीच में प्लस माइनस १ महीना मान लीजिये यह घटना होगी|

गुरु का कर्क राशि में गोचर का फल 

२० मई को उनका फ़ोन आया कि उन्होंने टोकन दे दिया है | इस दिन सूर्य शुक्र की राशि अर्थात महादशा स्वामी के नक्षत्र की राशि में था और अपने ही नक्षत्र में था – सूर्य हमारा रूलिंग गृह था और इस दिन सूर्य का उप नक्षत्र स्वामी बुध था| और जो बिल्डर है वो सितम्बर तक ही घर पूरा करके देगा|

तो मित्रों यह मेरा फलादेश था घर खरीदने के बारे में लेकिन इसके या किसी भी फलादेश के सही होने श्रेय गुरूजी कृष्णामूर्ति और मेरे मानस गुरु जी श्री सुरेश शहासने जी को ही जाता है | मैंने सिर्फ उनके बताये मार्ग का अनुसरण मात्र करा| राम राम |

KP Astrology Course by Acharya Raman

मेरे YouTube को सब्सक्राइब कीजिये |

मुझे facebook पर फॉलो कीजिये |

मेरे instagram को फॉलो कीजिये |

Leave a Reply